https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

अनूपपुर कोतवाली थानांतर्गत नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम बकेली के पास 13 दिसम्बर की रात अपने साथी के साथ पैदल घर जा रहे युवक 19 वर्षीय मिथलेश पिता उदय सिंह गोंड निवासी बरटोला पोंडी को बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा मौके पर अधिक खून बह जाने के कारण उसकी तत्काल मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इस घटना में मृतक का साथी बाल बाल बच गया, जिसने युवक की मौत पर शोर मचा मदद मांगी। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर लगभग घंटाभर विरोध जताते यातायात प्रभावित रखा। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, थाना प्रभारी कोवताली प्रफुल्ल राय सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश देकर यातायात सामान्य रूप से बहाल कराया, वहीं मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायल बाइक चालक युवक को भी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएच 1106 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...