https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

14 वर्षीय नाबालिग ने कोतमा असपताल में दिया नवजात शिशु को जन्म

आरोपी भी निकला नाबालिग, गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में किया गया पेश
अनूपपुरथाना भालूमाड़ा क्षेत्र अंतर्गत पसान गांव वार्ड क्रमांक 8 मे निवास करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग ने 30 दिसम्बर की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में नवजात को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टरो ने बताया की जन्मी नवशिशु काफी कमजोर है। जिसके बाद नाबालिग बच्ची द्वारा शिशु के जन्म देने के बाद अस्पताल द्वारा सूचना कोतमा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतमा आर.के.बैस ने भालूमाड़ा थाना को सूचना दे कर मामले से अवगत कराया गया। भालूमाडा पुलिस ने नाबालिग बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी निवासी पसान के विरुद्ध धारा 376, 376 (2) (छ), एवं 4, 5, 6 पक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर 31 दिसम्बर को बाल न्यायालय में पेश किया। पीडि़ता के परिजनो ने पुलिस को बताया कि नाबालिग लड़का पीडि़त के साथ घर मे जबरजस्ती कई बार दुष्कर्म किया था, जिस कारण वह गर्भवती हो गई थी। लोकलज्जा के कारण पीडि़ता ने यह बात किसी को बताया नही बताई तथा 30 दिसम्बर को पीडि़ता को प्रसव पीडा होने पर मॉ एवं भाई द्वारा उसे कोतमा अस्पताल मे भर्ती कराया गया, बच्ची को जन्म दिया।
इनका कहना है
मेरे द्वारा पीडिता एवं परिजनो के कथन लिए जा रहे है, नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय मे पेश किया गया है, विवेचना की जा रही है।

अनुराधा परस्ते, चौकी प्रभारी फुनगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...