https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

राजस्व बकायादारों से वसूली विलम्ब पर होगी दंडात्मक कार्यवाही -कलेक्टर

मोजर बेयर से वसूला 2 करोड़, वेल्सपन 90 लाख एवं रिलायंस 5 लाख अभी बाकी

अनूपपुर राजस्व अधिकारी राजस्व वसूली की कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे राजस्व बकायादारों को चेताते हुए अविलम्ब राजस्व बकाया जमा करें अन्यथा नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की बात सोमवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने राजस्व वसूली समीक्षा के दौरान कहीं। ज्ञात हो कि एसडीएम अनूपपुर एवं जैतहरी कमलेश पुरी तथा तहसीलदार जैतहरी भावना डेहरिया द्वारा मोजर बेयर से 2 करोड़ रुपए की डायवर्जन भूभाटक बकाया की वसूली की गई है। उल्लेखनीय है कि कोतमा वेल्सपन से 90 लाख, रिलायंस से 5 लाख, एटीपीसी चचाई से 1.40 लाख रुपए बकाया राजस्व की वसूली की जानी है। कलेक्टर द्वारा बकाया राशि शीघ्र जमा करवाने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...