https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 5 अप्रैल 2020

कॉलरी कर्मचारी की संदेहास्पद मौत

अनूपपुर एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के बरतराई कॉलरी में बेल्ट ऑपरेटर के पद पर पदस्थ कॉलरीकर्मी 54 वर्षीय राजेंद्र सोनी पिता रामलखन निवासी लहसुई कैंप की संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि मृतक राजेंद्र सोनी रविवार की सुबह 9.30 बजे ड्यूटी के लिए बस से बरतराई खदान गए थे लेकिन वह ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए। वहां के कामगारों ने उन्हें सुबह लगभग 10 बजे से 10.30 बजे के बीच देखा था। दोपहर लगभग 1.15  बजे उनके भाई राम लखन सोनी के पास सूचना आई कि उनका भाई राजेंद्र सोनी खोड्री गांव में रोड के किनारे आम के पेड़ के नीचे बिना कपड़े के बैठे हैं। मौका पर पहुंचने पर भाई को अस्त व्यस्त हालत में देखा, कुछ बोल नहीं रहे थे, पैरों के तलवों में घाव के निशान बने थे। उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल जमुना कॉलरी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जांच भालूमाड़ा व रामनगर की पुलिस कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...