https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 5 अप्रैल 2020

रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर गरीब परिवारों को रोज करा रहा भोजन

आरपीएफ जवान रोजाना 50 से अधिक गरीबों का भर रहे पटे
अनूपपुर रेलवे सम्पति एवम यात्रियों की सुरक्षा करने वाली रेलवे सुरक्षा बल भी इस मुश्किल की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जो आज कल कोरोना के कारण लोकडॉउन के चलते गरीब परिवार के मजदूरों को हर रोज आरपीएफ  पोस्ट अनूपपुर के बैरक में कम से कम 50 गरीबों को एवं दूर दराज से पैदल आने वाले राहगीरों को भोजन करा रहा है। इसके साथ ही सभी नागरिकों को जिला चिकित्सालय में मेडिकल चेकअप भी करावा रहे है। इस कार्य को करने के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन पर आरपीएफ पोस्ट अनूपपुर उपनिरीक्षक अनुपमा मिश्रा व सभी पदाधिकारी और कर्मचारी सहयोग से भोजन तैयार कर जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। भोजन के लिए आने वाले नागरिकों को सेनेटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही खाना खिलाया जा रहा हैं। 5 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक मुन्नी बाई के द्वारा गरीब परिवारो को छावनी में भोजन खिलाया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...