https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

भाजपा स्थापना दिवस पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ने किया रक्तदान

चचाई। स्थापना दिवस पर जिला चिकित्सालय में भर्ती 15 वर्षीय नैना कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल अनूपपुर के अध्यक्ष सत्य नारायण फुक्कू सोनी ने पार्टी के ४०वां स्थापना दिवस पर रक्तदान कर जीवनदान दिया। गौरतलब हो कि नैना मूलत: कटनी जिले की रहने वाली है यहां वह अपने मामा के यहां आई थी,कोरोना संक्रमण के कारण हुये लॉक डाउन के दौरान वह वापस नही जा सकी इस बीच वह बीमार पड़ी,जिसे 6 अप्रैल को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ब्लड की कमी बताते हुये उसे ब्लड चढ़ाने के लिये परिजनों को कहा,इसकी जानकारी लगने पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल अनूपपुर के अध्यक्ष सत्य नारायण फुक्कू सोनी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया,फुक्कू सोनी वैसे भी क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता के नाते अपनी पहचान रखते हैं,और हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे खड़े रहते हैं,रक्तदान जीवनदान हैं पार्टी के स्थापना दिवस पर उनके द्वारा रक्तदान कर एक बच्ची का जीवन बचाये जाने की पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जहां सराहना की वहीं पीडि़त बच्ची के परिजनों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...