https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

जैन समाज ने घरो में मनाई भगवान महावीर की जंयती

लॉकडाउन के कारण मंदिरो में नही पहुंचे भक्त

अनूपपुर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 6 अप्रैल को जन्म-दिवस के अवसर पर चैत्र महीने की शुक्ल-त्रयोदशी को जिलेभर में जैन समुदाय द्वारा महावीर जयंती मनाई गई। जिसमें समुदाय के सदस्यों ने महावीर का विशेष पूजन अर्चन कर उसके बताए आर्दशों पर चलने संकल्प लिया। हालांकि इस वर्ष कोरोना संक्रमण में शासन द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के कारण जिले में महावीर जयंती की शोभायात्रा सहित अन्य विशेष कार्यक्रम नही आयोजित किए जा सके। संक्रमण से खुद के साथ भगवान को सुरक्षित रखने भक्तों ने अपने अपने घरों में ही महावीर पूजन सम्बंधित विशेष अनुष्ठान किए। भक्तों ने महावीर के दरवाजों पर पहुंचने तथा उनके स्वागत के लिए अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर थाल में दीपक संजाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया और घरों में पूजा अर्चना की। जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसारए वद्र्धमान (महावीर)ने कठोर तप द्वारा अपनी समस्त इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर जिन अर्थात विजेता कहलाए। इन्द्रियों को जीतने के कारण वे जितेन्द्रिय कहे जाते हैं। यह कठिन तप पराक्रम के समान माना गया। इसलिए वे महावीर कहलाए। उनके अनमोल विचार जीवन को सही दिशा दिखाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...