https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 23 फ़रवरी 2020

जंगल में संदिग्धावस्था में मिली अधेड़ की लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

अनूपपुर कोतमा थानांतर्गत पंचखुड़ा गांव के जंगल में 23 फरवरी की सुबह 52 वर्षीय शोभन यादव का शव जंगल में संदिग्धावस्था में पाया गया। शव के उपर मोटी सरई की लकड़ी तथा नाक से रक्तस्त्राव की स्थिति बनी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं शव के संदिग्धावस्था में पाए जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि शोभन यादव रविवार की सुबह 6 बजे लकड़ी बीनने जंगल गया था। पुलिस ने सम्भावना जताई है कि लकड़ी लाने के दौरान सम्भव है कि वह लकड़ी लेकर गिर गया होगा और चेहरे पर चोट से उसकी मौत हो गई होगी। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...