https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

कोचिंग से वापस लौटते समय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला पंजीबद्ध

अनूपपुरथाना राजेन्द्रग्राम 10 वर्षीय नाबालिग कक्षा 5वीं की छात्रा के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपी सतीश कुमार गुप्ता के खिलाफ पाक्सो एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की 10 वर्षीय नाबालिग ने अपने रिश्तेदारो एवं परिचितो के साथ थाने पहुंच शिकायत करते हुए बताई की वह 17 फरवरी की दोपहर लगभग 4.45 बजे कोचिंग के लिए हाई स्कूल किरगी गई थी,क्लास न लगने से घर आ रही थी शाम लगभग 5.30 बजे लखौरा स्कूल के पास के पास पहुंची तो 45 वर्ष का एक व्यक्ति जिसे मै पहचानती हॅ द्वारा मेरा मुंह दबा कर मेरे साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मै किसी तरह वहां से भागकर अपनी मौसी के घर पहुंची तथा उन्हे जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार गुप्ता निवासी ग्राम किरगी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...