https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

लोगो का सहारा बना अमरकंटक का मृत्युंजय आश्रम

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में मृत्युंजय आश्रम जो विगत कई वर्षों से संचालित है जहां परम सदगुरु देव श्री स्वामी एकरसानन्द जी महाराज एवं परमाध्य सदगुरुदेव श्री स्वामी भजनानंद सरस्वतीजी महाराज जैसे महापुरुष संचालन कर रहे है। जहां भूखो को भरपेट भोजन खिलाया जाता है। आश्रम में हर दिन कम से कम 500 लोगो को भोजन कराया जा रहा है। बाहर से आए हुए लोगो को रुकने की व्यवास्था की जाती है। जहाँ अन्य आश्रमो में प्रवेश नही मिलता। 
नर्मदा परिक्रमावाशियो पंसददीदा आश्राम 
दूर दूर से नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोग इस प्रकार से यहां रहते है जैसे उन्हें अपना खुद का आवास मिल गया हो परिक्रमा कर रही एक महिला से आश्रम के बारे में बताया की हम दो दिनों से इस आश्रम में रुके हुए है हमे यहाँ अपने घर जैसा सदस्य समझा जा रहा है। यहा समय से भोजन व अन्य सुविधाये मिल रही है। अमरकंटक आए थे तब हम कई आश्रमों में गए लेकिन कोई भी आश्रम में हम लोगो के जाने की अनुमति नही मिली। अमरकंटक निवासियों ने मृत्युंजय आश्रम में भेजा।
अमरकंटक में विगत 5 दिनों से सेना भर्ती प्रक्रिया चालू है जहाँ प्रदेश कई जिलों से लड़के अपना सपना पूरा करने अमरकंटक आए हुए हैं, प्रशासन की ओर से उनके रहने खाने की कोई व्यवस्था नही की गई है। किन्तु मनवता देखते हुए मृत्युंजय आश्रम ने उनके रुकने व भोजन की संपूण व्यवस्था कराई है।

1 टिप्पणी:

बस और ऑटो भिड़ंत 3 मृत 5 घायल, मृतक एक ही गांव के, बस चालक गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के किरर गांव में बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत से ऑटो में सवार दो महिला एवं एक पुरूष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ...