https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

गांजा रखने वाले आरोपी को सांकेतिक कारावास एवं अर्थदंड

अनूपपुर भालूमाड़ा थाना के अमन चौक पर गांजा रखने के मामले में न्यायाधीश कोतमा जगमोहन सिंह ने पारित निर्णय में एनडीपीएस एक्ट की धारा के आरोपी गोजरा उर्फ  सुरेश कुमार रजक निवासी लोडिंग दफाई अमन चौक भालूमाड़ा को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 1500 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है। राज्य की ओर से मामले में पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राजगौरव तिवारी द्वारा की गई।

मंगलवार को सहायक मीडिया प्रभारी विशाल खरे ने बताया कि 12 जुलाई 2009 को दोपहर 1  बजे मुख्य मार्ग अमन चौक घर के सामने आरोपी द्वारा अवैध तरीके से  850 ग्राम गांजा को अपने आधिपत्य में रखने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसपर भालूमाड़ा पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए  मौके से आरोपी के कब्जे से गांजा जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए आरोपी को दोषी पाते हुए यह सजा आदेशित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...