https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

बिजली करंट से अधेड़ की मौत, फसल सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

अनूपपुर करनपठार थाना क्षेत्र के क्योंटार गांव में 11-12 फरवरी की रात खेत में रबी फसल की सिंचाई करने के दौरान 47 वर्षीय अधेड़ रामखेलावन सिंह गोंड पिता मिट्ठू सिंह गोंड की बिजली करंट से मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने बुधवार को पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। विवेचक बीडी धुर्वे ने बताया कि रात के समय पम्प मशीन से रामखेलावन सिंह गोंड गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था, जहां बिजली खम्भे से जुड़ी पम्प मशीन के बीच तार कटा होने तथा उसपर रामखेलावन के नंगे पांव के पडऩे के उपरांत उसे करंट लग गई, जिसमें तत्काली उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामखेलावन कंटिया फंसाकर चोरी की बिजली से सिंचाई मशीन चला रहा था, जिसमें यह घटना हुई।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...