https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

नपं के ग्राम पंचायत ही बने रहने के विरोध में भाजपा ने आयोजित की आमसभा

अनूपपुर राजनगर की 3 नगर पंचायत बनगवा, डोला एवं डूमरकछार के नगरपंचायत बनाए जाने की घोषणा के बाद शासन द्वारा जारी आदेश में पुन: इन्हें ग्राम पंचायत ही बनाए रखने के विरोध में 11 फरवरी को भाजपा मंडल राजनगर द्वारा भगत सिंह चौक पर विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। जहां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिनायत उल्ला, जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जायवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्य, रामदास पुरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, लवकुश शुक्ला, असरार अहमद सिद्धकी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह परिहार शामिल रहे। बृजेश गौतम ने कहा कि सरकार ने जो निर्णय किया है वह जनविरोधी है। जिसे यहां की जनता कभी माफ  नहीं करेगी। जिस नगर को बसाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी न्यायालय का सम्मान करते हुए नगर परिषद का दर्जा देकर बचाने का प्रयास किया था, और लोगों का पलायन रूका था। प्रदेश की सरकार के इस निर्णय से यहां के लोगों को निराश किया है। इसे भाजपा कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान आधाराम वैश्य, अनिल गुप्ता, दिलीप जायसवाल, प्रेमचंद यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार की इस नियत को लोगों का विनाश करना बताया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...