https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

ऑटो चालको से गुण्डा टैक्स वसूल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजानकी मंदिर के पास खड़े ऑटो रिक्शा चालको से गुण्डा टैक्स के रूप में हफ्ता की मांग किए जाने वाले आरोपी रवि श्रीवास्तव पिता ओंमप्रकाश श्रीवास्तव ३० वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक ४ पटौराटोला को धारा २९४, ३२३, ३२७, ५०६ के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए १८ फरवरी को चंदास टोला के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति ने बताया की २९ जनवरी को रवि श्रीवास्तव द्वारा राम जानकी मंदिर के सामने खड़े ऑटो चालको से गुंडा टैक्स की शिकायत मिली थी, जिस पर कार्यवाही की गई।  वहीं सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति ने बताया की रवि श्रीवास्तव थाना कोतवाली का निगरानी बदमाश है, इसके खिलाफ २४ प्रकरण पंजीबद्ध है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...