https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

बिजली करंट से महिला की मौत, पुताई के दौरान इस्त्री के सम्पर्क

अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत धनपुरी गांव में 22 फरवरी की सुबह घर में गोबर की पुताई कर रही 28 वर्षीय महिला नीतू पटेल पति श्रवण कुमार पटेल की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने थाना में दर्ज कराई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि सुबह घर में गोबर की पुताई कर रही थी, तभी इस्त्री उपकरण में दौड़ रही करंट की तार के सम्पर्क में आ गई। घटना के दौरान पति और मृतिका का भाई घर से बाहर था। वापस लौटने पर उसे परछी में बेहोशी की हालत में देखा तथा पास ही इस्त्री की प्लग बिजली बोर्ड में लगा पाया। फिलहाल पुलिस मार्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...