https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

प्रदेश के सभी जिलों में लागू हो मुख्यमंत्री मदद योजना

पूर्व विधायक ने आजाका मंत्री से मिलकर की मांग
अनूपपुर। पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रामलाल रौतेल ने भोपाल में आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम से बुधवार को मुलाकात कर मुख्यमंत्री मदद योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू करने की मांग की है। मंत्री मरकाम ने अस्वत किया कि यह बात वह मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर उक्त विषय पर चर्चा करेंगे। मंत्री ने सर्वहित की बात कहते हुए इस बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाने एवं योजना को सभी जिलों में लागू करने के लिए आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक ने बताया मुख्यमंत्री योजना 313 विकासखंड के 89 पर लागू है। यह योजना सभी अनुसूचित जाति के लिए एक वरदान के समान है इसके अंतर्गत जन्म के समय सुखद अवसर एवं मृत्यु के बाद दुखद घटना में सामाजिक संस्कारों का निर्वहन करना पड़ता है योजना में परिवार को 50 एवं 100 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...