https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 अप्रैल 2018

२७ वर्षीय युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

अनूपपुर कोतवाली थाना से एक किलोमीटर दूर अनूपपुर नगरीय सीमा से सटे करीहबाह गांव में सोमवार १६ अप्रैल की सुबह लगभग २७ वर्षीय अज्ञात युवक का शव आम की पेड़ से लटका पाया गया। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने १०० डायल वाहन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह ८ बजे के आसपास गांव के दो किशोर अपनी मवेशी ढूढने चंदास नदी पार गए थे, जहां एक पेड़ के पास किसी युवक के खड़े होने का आभास हुआ। इसी दौरान हल्की तेज हवाओं में युवक के शरीर को घूमता देखकर दोनों किशोर नजदीक आकर देखा तो किसी अज्ञात युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार युवक आज-कल में ही फंासी लगाई होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...