अक्षय तृतीया
पर जिले भर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जयंती,विशाल भंडारे के साथ
हुआ भव्य आयोजन
अनूपपुर। ऋषि संस्कृति के
प्रखर प्रकाश पुंज भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया
के पावन पर्व पर श्रद्धा और उल्लास के साथ अनूपपुर, चचाई, राजेन्द्रग्राम,अमरकंटक, बिजुरी, कोतमा, राजनगर, संजय नगर, जैतहरी सहित अन्य
स्थानों पर लोगों भव्य रूप से मनाई गई। जहां नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा
निकालकर मंदिरों एवं घरों में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जगह-जगह विशाल भंडारे
का आयोजन किया गया। वही राजेन्द्रग्राम में एसडीएम को दिये ज्ञापन में महरा समाज,मूल निवासी
पुष्पराजगढ़,भीमसेना,जयय संगठन व संत
रविदास संगठन ने कहा है कि ब्राम्हण समाज को रैली व रैली में अस्त्र शस्त्र निकलने
की अनुमति नही दी जाये अन्यथा सभी सुरक्षित समाज चक्का जाम कर आन्दोलन करेगा जिसकी
जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विधि विधान
से किया गया पूजन अर्चन


हुआ विशाल
भंडारे का आयोजन
प्रत्येक
वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राम्हण समाज द्वारा रेलवे हनुमान मंदिर में भगवान
परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राम्हण समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु सहित
गणमान्य नागरिक पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए। वहीं आयोजन में आर्यावृत
ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा,
राष्ट्रीय ब्राम्हण युवा जन सभा के जिलाध्यक्ष विद्याधर पांडेय, ब्राम्हण समाज सेवा
सुधार समिति के जिलाध्यक्ष रामनारायण उमर्लिया,
प्रदेश सचिव प्रदीप मिश्रा,
संभागीय महासचिव अद्भुत महराज, अंकित मिश्रा, संजीव मिश्रा, नागेन्द्र मिश्रा, बलराम मिश्रा, विद्यानंद शुक्ला, विंधेश्वरी प्रसाद
पांडेय, आशीष
त्रिपाठी, बालक
दास जी, अमित
शुक्ला, राजेश
शुक्ला, आशीष
द्विवेदी, राकेश
गौतम, राजीव
तिवारी, दिनेश
मिश्रा, सीताशरण
मिश्रा, अजय
मिश्रा, संतोष
तिवारी, शिव
नारायण चतुर्वेदी, ब्रम्हानंद
गौतम, आदर्श
शर्मा, चंद्रभूषण
मिश्रा, अशोक
शर्मा, लवकुश
तिवारी, रवि
शर्मा, पुपेन्द्र
त्रिपाठी, सत्येन्द्र
स्वरूप दुबे, बालराम
मिश्रा, बालगोविंद
गौतम, राम
सुरेश मिश्रा, पप्पू
त्रिपाठी, सूर्या
राव, प्रेम
अग्रवाल, राजन
कुमार उपस्थित रहे।
राजेन्द्रग्राम
में निकली शोभा यात्रा
राजेन्द्रग्राम
में ब्राम्हण समाज ने दुर्गा मंदिर प्रांगण में परशुराम जयंती मनाई गई,इस अवसर पर दुर्गा
मंदिर प्रांगण में सुबह से शुन्दर काण्ड का पाठ किया कर भगवान परशुराम की पूजा, अर्चना,बन्दना की गई, साथ ही दुर्गा मंदिर
प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई,शोभा
यात्रा हनुमान मन्दिर से होते हुए गायत्री मन्दिर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा जगह
जगह स्वागत किया गया। वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,लक्षमण प्रसास
गुप्ता,भारत
प्रसाद गुप्ता,रूपेश
गुप्ता ,लालमन
गुप्ता,रामावतार
अग्रवाल धर्म प्रकाश गुप्ता ने जलपान की कराया करा शोभा यात्रा का स्वागत किया
गया।
इस कार्यक्रम
में ब्राम्हण समाज के वर्तमान अध्यक्ष रमेश तिवारी, के साथ बाबा हरिदास,नर्मदा महराज,रमेश महराज,दुर्गा मन्दिर के
पुजारी महराज यदुवंश दुबे,हरिभूषण
शुक्ला, संतोष
पाण्डे, संजय
दुबेदी राज नारायण गौतम, सतीश
मिश्रा, अशोक
पाण्डे, राजेन्द्र
चतुवेदी,आर.एस.मिश्रा,संतोष मिश्रा, धीरेद्र पाण्डे, सुभाष
दुबेदी, बालकृष्ण
शुक्ला, रघुवंश
दुबे, सतुघन
मिश्रा, चंद्रिका
प्रसाद पाठक, अनिल
शर्मा, नरेश
मिश्रा, पुष्पेन्द्र
पाण्डे, रोहित
शर्मा, अनिल
दुबे,एवं
समस्त ब्राह्मण द्वारा समाज धूम-धाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।
हिन्दुस्थान
समाचार /
राजेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें