https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 22 अप्रैल 2018

१५ लाख की लागत से बना मुक्तिधाम हुआ जर्जर

कोतमा। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोडरी नंबर 2 मे पंचायत द्वारा वर्ष २०१६-१७ में १४ लाख ९० हजार की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण कराया गया, जहां पंचायत द्वारा निर्धारित मापदंडो के अनुसार कार्य न कराकर गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया गया, जिसके कारण शांतिधाम के चारो ओर की गई बांउड्रीवॉल पर दरारे आई है। इसके साथ ही यहां लगा हैण्डपंप भी बंद पड़ा हुआ है। वहीं मुक्तिधाम के निर्माण के बाद से पंचायत द्वारा उसे छोड दिया गया, जहां निरीक्षण के अभाव में बाउंड्रीवॉल के अंदर गदंगी का आलम है। परिसर के चारो ओर फैली गंदगी की सफाई पर पंचायत द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है,जहां बिना देखरेख के अभाव में मुक्तिधाम अनुपयोगी पड़ा हुआ है। ग्रामीणो ने कलेक्टर से मांग की है कि पंचायत द्वारा कराए गए घटिया निर्माण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...