https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

कांग्रेस की न्याय यात्रा महज ढोंग-- मनोज द्विवेदी


मर गया होनहार युवक -- नहीं पहुंचे कांग्रेसी
अनूपपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा किसी आडंबर से कम नहीं । यह न्याय यात्रा नहीं अपितु सत्ता तलाश यात्रा है। जिस तरह से न्याय यात्रा मे शामिल होने आए एक जनजातीय छात्र की दुर्घटना मे मॊत हुई व उसका सगा भाई अस्पताल मे घायल अवस्था मे इलाज करा रहा है, किसी कांग्रेसी नेता का मॊके पर न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी संवेदनहीनता को प्रकट करता है। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने कांग्रेस के  नेताओं पर संवेदनहीनता का बडा आरोप लगाते हुए कहा कि न्याय यात्रा गुरुवार की रात्रि जब यहाँ पहुंची तो इनके नेता नाचने गाने मे व्यस्त हो गये। यह न्याय यात्रा नही सत्ता तलाश यात्रा है जो नेताओं के लिये मनोरंजन का अवसर बन गया है। जनजातीय विश्वविद्यालय  से राजनीति शास्त्र से एम ए कर कानून की पढाई कर रहे जनजातीय समाज के होनहार छात्र गोपाल सिंह की इसी यात्रा के दॊरान दुर्घटना मे मॊत हो गयी,उसका दूसरा भाई अभी भी अस्पताल मे है। शुक्रवार की दोपहर तक अजय सिंह राहुल ,जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल,पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पुष्पराजगढ विधायक फुन्देलाल सिंह,कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल या अन्य कोई बडा नेता पीडित परिवार से मिलने तक नही गया। कांग्रेस मे यदि इतनी संवेदनहीनता है तो न्याय यात्रा का आडंबर क्यों ?
 उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की न्याय यात्रा मे शामिल होने आए दो भाई  पुष्पराजगढ नवगांव के पास जीप पलटने से चपेट मे आ गये। हादसे मे २८ वर्षीय गोपाल सिंह की मॊत हो गयी जबकि उसका दूसरा भाई अभी भी अस्पताल मे है। दुर्घटना के १८ घण्टे  बाद भी अभी तक कार्यक्रम के आयोजकों मे से या किसी वरिष्ठ कांग्रेसी के अस्पताल या पीडितों के घर न जाने से न्याय यात्रा के ऒचित्य व नेताओं के आचरण पर सवाल उठ खडे हुए हैं। क्षेत्र मे इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संघर्ष सपूत कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

  मप्र भाकपा के सहायक राज्य सचिव का. हरिद्वार सिंह अंत्येष्टि में शामि ल होने लखनऊ रवाना अनूपपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय स...