https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

चोरी का कोयला परिवहन करते चार पहिया वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम डोला के फिल्टर प्लांट के पास सोमवार को चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 65 एनएच 0498 मे अवैध रूप से चोरी का कोयला लोड कर ले जाने की सूचना पर कॉलरी के सुरक्षा कर्मचारी द्वारिका सिंह को दी गई। जहां वाहन का पीछा कर उसे डोला तिराहे के पास घेराबंदी कर पकडा गया तथा वाहन चालक अमित कुमार पिता राजू कोल उम्र २२ वर्ष निवासी न्यू डोला से कोयले से संबधित दस्तावेजो की मांग की कई, लेकिन चालक द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज नही दिखाने पर वाहन को थाने के सुपुर्द खड़ा कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वाहन विजय सिंह निवासी मनेन्द्रगढ का है जो राजनगर ओसीएम मे लगा था जिसमे बाबू कोल के कहने पर 10 बोरी कोयला लोड किया गया था। पुलिस ने आरोपी अमित गुप्ता के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...