https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

कुऐं में महिला ने लगाई फासी

भालूमाड़ा । थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम ध्रुरवासिन में 19 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे एक 24 वर्षीय महिला द्वारा कुएं में लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका हेमवती पति गजेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ध्रुवरवासिन  जो कि अपने ही बारी के कुएं में जहां से गिरली लगाकर रस्सी द्वारा पानी खींचा जाता है उसी में फंसा कर कुएं में छलांग लगा दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना आज सुबह 10:00 बजे के पहले की बताई जा रही है और जब 10:00 बजे परिजनों ने हेमवती का शव कुएं में लटकता हुआ देखा तो इसकी सूचना थाना भालूमाड़ा पुलिस को दी गई जिस पर से महिला एसआई विशाखा उबेती प्रधान आरक्षक अमित धारू तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला और आवश्यक कार्यवाही की मामला नवविवाहिता का था इसलिए मौके पर सत्यता जानने के लिए नयाब तहसीलदार अनूपपुर की उपस्थिति में पुलिसिया कार्यवाही की गई । हेमवती ने फांसी क्यों लगाई कारणों का पता अभी नही चल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...