https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

धनगवॉं पश्चिम में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

अनूपपुर। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का कार्यक्रम ग्राम धनगवॉं पश्चिम में किया गया जिसमें हरिद्वार से प्रशिक्षित योग प्रचारक मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा ग्रामवासियों को दिया गया। इसी शिविर के माध्यम से गॉव में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, हवन, बच्चों में संस्कार, महिला शिविर तथा सांयकालीन आरोग्य सभा में शरीर को स्वस्थ्य करनें के बारे में आयुर्वेद के नियम और सूत्रो को बताया गया। योग प्रणायाम घरेलू उपचार, प्राकृतिक चिकित्सा तथा एक्यूप्रेसर के द्वारा ग्रामवासियों का गंभीर से गंभीर रोगों को दूर करनें के लिये जानकारी दी। जिसमें ग्राम के सरपंच, सचिव तथा ग्रामवासियों के द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...