https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 22 अप्रैल 2018

भाजपा युवा मोर्चा ने डैम की साफ सफाई कर मनाया विश्व धरती दिवस

भालूमाड़ा। भाजपा युवा मोर्चा मंडल पसान द्वारा विश्व धरती दिवस एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को प्रात:पसान वार्ड क्रमांक 8 में स्थित डैम की साफ सफाई की गई। पसान नगर पालिका के इस वार्ड में सबसे ज्यादा जल संकट है यहां के गरीब हरिजन आदिवासियों की बसाहट सबसे ज्यादा है नल जल की समुचित सुविधा नहीं है यहां की ज्यादातर आबादी इसी डैम के पानी का उपयोग करती है  अन्य लोगों का भी सबसे  सहारा यही है साथ ही पशुओं के लिए पानी का उपयोग इसी डैम से होता है साथ ही आसपास के किसान भी सिंचाई के लिए इसी डैम का उपयोग करते हैं। इस सफाई अभियान में भाजपा युवा मोर्चा के साथ-साथ जिला भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल पसान पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित समस्त मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपना श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह पसान मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी युवा मोर्चा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा सिद्धार्थ त्रिवेदी सचिन जैसवाल कलाम अंसारी हसन अंसारी रघुवंश सिंह राजेश बाथम स्वप्निल पांडे सहित भाजपा मंडल पसान के मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोतमा हत्याकांड: 24 घण्टे के अंदर मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

अनूपपुर। कोतमा थाना में होली के दिन हुई हत्या के बाद नगर में तनाव के बाद पुलिस ने आरोपितो की तलास कर 03 अलग - अलग टीम गठित कर संभावित स्थानो...