https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 23 अप्रैल 2018

कोयले से लदा ओव्हरलोड ट्रक पलटा, 1 गंभीर घायल

भालूमाडा  आमाडांड कॉलरी से गोविंदा सायडिंग आ रही कोयले से लदा ओव्हर लोड बिना नंबर की ट्रक तेज रफ्तार होने पर 23 अप्रैल सोमवार की दोपहर टिमकी टोला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां ट्रक के पलटने से सड़क के किनारे खड़े रामेश्वर पिता अंगद त्रिपाठी उम्र 42 वर्ष को भी ट्रक की ठोकर लगने घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से उसे उपचार के लिए भालूमाडा अस्पताल ले जाया गया, वहीं सूचना भालूमाडा थाने में दी गई। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के सख्त निर्देशो के बाद भी कोल सायडिंग में कोयले लाने वाले भारी वाहन कोयले लोड कर सड़को पर बिना तिरपाल के दौड रहे है, जिसके कारण आवागमन करने वाले राहगीरो सहित वाहन चालको को सड़क पर उडते कोल डस्ट से परेशान होना पड़ रहा है, जो दुर्घटनाओ  का कारण बनता जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...