अनूपपुर।
जिले की पंचायतों मे १८ अप्रैल को स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस आयोजन के अंतर्गत
गांव में सफाई अभियानों का आयोजन किया गया। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन
गतिविधियों के बारे में जागरूकता का प्रसार,
बच्चों को साफ सफाई के बारे मे जानकारी दी गयी। बच्चों,पंचायत प्रतिनिधियों
एवं ग्रामीण जनो द्वारा स्वच्छता जागरुकता रैली भी निकाली गयी। बच्चो को हाथ धोने
के सही तरीको एवं महत्व के बारे मे बाते गया। पंचायत मे गंदगी से होने वाली
बीमारियों एवं साफ सफाई से उनसे कैसे बचा जा सकता है इस बारे मे भी विस्तार से
जानकारी दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें