https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

कोतमा एसडीओपी विजय सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

कोतमा। एसडीओपी कोतमा विजय प्रताप ङ्क्षसह के कटनी स्थानांतरण पर  पुलिस प्रशासन द्वारा भालूमाडा स्थित द्वारिका विश्राम ग्रह में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान प्रत्येक अधिकारी को स्थानांतरण के भावुक पल से गुजारना पडता है। लेकिन पुलिस विभाग मे ऐसे कम ही अवसर आते है जब एक अधिकारी की इतनी ज्यादा तारीफ मिले जो की पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी मानी जाएगी। एसडीओपी विजय प्रताप सिंह ने अपने पुलिस सेवा के दौरान अपनी चुस्त दुरस्त कार्यशैली से पुलिस विभाग एवं आमजनता के बीच अपनी अमिट छाप छोडा है। इस अवसर पर एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, नवागत कोतमा एसडीओपी एस.एन. प्रसाद, थाना प्रभारी कोतमा आर. के. मिश्रा, थाना प्रभारी बिजुरी महेन्द्र सिंह, रामनगर के. के. त्रिपाठी, जैतहरी डी. के. दहिया, अनूपपुर वीभेन्द्रु वेंकट टंडिया, भालूमाडा सीएल विश्वकर्मा, अजय ताम्रकार, सुरेश शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी उपास्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...