https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं महिला अपराधो पर धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

अनूपपुर। महिलाओं के प्रति प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा हाल के दिनों में कठुआ और उन्नाव में मासूमों के साथ ज्यादती के उपरांत हत्या के विरोध में रेपिस्टों को फांसी की मांग में शनिवार २१ अप्रैल को इंदिरा तिराहा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एकता यूनियन जिला कमेटी अनूपपुर की आधा सैकड़ा सदस्यों ने धरना प्रदर्शन कर रेपिस्टों को फंासी की सजा का प्रावधान करने की मांग की। साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को रोकने की अपील की। इस दौरान महिला सदस्यों का कहना था कि जिस प्रकार से वर्तमान में मासूमों के साथ ज्यादती और हत्या जैसी धिनौनी हरकत सामने आ रही है, और अपराधियों का कहीं कोई अता पता नहीं इससे समाज में गलत संवाद पहुंच रहा है। इससे विकृत मानसिकता वाले असामाजिक तत्व के हौंसले बुंलद हो रहे हैं, जिसके कारण वे इसका गलत उपयोग करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...