https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

कांग्रेस की न्याय यात्रा का सांधा तिराहे में होगा भव्य स्वागत- आशीष त्रिपाठी

अनूपपुर। प्रदेश में महिलाओ के प्रति बढ़ रहे अत्याचार व अपराध की घटनाओ में लगातार हो रही वृद्धि के साथ ही महिलाओं के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं प्रतिपक्ष नेता अजय ङ्क्षसह राहुल के नेतृत्व में न्याय यात्रा का शुभारंभ किया, जहां यात्रा तिसरे चरण में आज १९ अप्रैल गुरूवार को सांधा तिराहे में युवा कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी द्वारा न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। जहां से युवा कार्यकर्ताओ द्वारा बाईक रैली निकाल सामतपुर शिव मरूति मंदिर होते हुए इंदिरा तिराहे पहुंचेगी, जहां आमसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री के संरक्षण में महिलाओ पर अत्याचार, शोषण व दुष्कर्म के साथ ही प्रदेश में किसानो की बदहाली, युवाओ की बढ़ती बेरोजगारी, ग्रामीण क्षेत्रो से पलायन, बढ़ती महंगाई, कुपोषण, अवैध रेत उत्खनन, व्यापमं घोटाले, बिगडी स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्रदेश में अराजकता का वातावरण, बिगडती कानून व्यवस्था के महौल पर आमसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद यात्रा जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में पहुंच ग्रामीणो को न्याय दिलाने जनता से सीधे संवाद व जन जागरण करेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...