https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

राष्ट्रीय लोक अदालत 22 अप्रैल

अनूपपुर। जिला विधिक सहायता अधिकारी जितेंद्र मोहन धुर्वे ने बताया है कि जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार 22 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायाधीश रवि कुमार नायक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अनूपपुर, कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक,सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत, बैंकों, प्रीलिटिगेशन इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जाएगे। लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण संभव हो इसके लिए अनूपपुर में 5, कोतमा में 3 एवं राजेन्द्रग्राम में 2 खण्डपीठों को गठन किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं एवं जन मानस से अपील की है कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरण आपसी सुलह समझौता के माध्यम से निपटारा कराए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...