https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे व्यक्ति को मारी ठोकर

अनूपपुर राजेन्द्रग्राम थानांतर्गत गिरारी ग्राम पंचायत के कालीमाटी गांव के पास बुधवार की रात ९.३० बजे तेज रफ्तार की दौड़ रही बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर सामने से पैदल आ रहे यात्री को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार २२ वर्षीय चालक मणिराम सिंह पिता दुल्ला सिंह निवासी मौहरी बाइक सहित सड़क पर गिर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक की ठोकर में ३० वर्षीय सुरेश सिंह पिता भीखम सिंह निवासी लमसरई राजेन्द्रग्राम भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए राजेन्द्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मणिराम अपने रिश्तेदार से मिलने बुधवार को राजेन्द्रग्राम आया था, जहां रात के  दौरान अपने गांव मौहरी वापसी कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की बाइक गिरारी गांव के पास अनियंत्रित हो गई और समने से आ रहे सुरेश सिंह से जा टकराई। सुरेश भी अपने किसी रिश्तेदारी में मौहारटोला से अपने गांव पैदल वापसी कर रहा था। घटना में दोनों घायलों के सिर, चेहरे तथा हाथ पैर में गहरी चोट बनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संघर्ष सपूत कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

  मप्र भाकपा के सहायक राज्य सचिव का. हरिद्वार सिंह अंत्येष्टि में शामि ल होने लखनऊ रवाना अनूपपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय स...