https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

८ वर्षीय बालिका की कुएं में डूबने से मौत

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 14 में नहाने के लिए गई 8 वर्षीय नैना चौधरी की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नैना चौधरी पिता दुलारे चौधरी निवासी ग्राम सेंन्दुरी जो कि अपने मामा मैकू चौधरी के घर चार से पांच दिन पहले घुमने अनूपपुर बस्ती आई थी, जहां १७ अप्रैल की सुबह नहाने के दौरान कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि नैना का पैर कुएं से पानी भरते समय फिसल गया था, जिससे वे कुएं में गिर गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...