https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 4 जनवरी 2020

नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

अनूपपुर। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवारीटोला निवासी द्वारा २३ जून को अपनी नाबालिक पुत्री के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा ३६३ के तहत मामला पंजीबद्घ कर मामले को विवेचना मे लेते हुए नाबालिग की पतासाजी में जुट गई। ३१ दिसम्बर की सुबह ९ बजे राकेश नागर पिता मुन्ना लाल नागर १९ वर्ष निवासी कुंवरपुर थाना हनुमतपुर जिला पन्ना के कब्जे से ग्राम फुलवारी टोला के कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब करते हुए उसे परिजनो के सुपुर्द करते हुए ३१ दिसम्बर को राकेश नागर को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश करते हुए प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई एवं प्रकरण का एक अन्य आरोपी भूपेन्द्र नट उर्फ बेटा पिता परदेशी नट ४० वर्ष निवासी लालपुर थाना नागौद जिला सतना हाल फुलवारी टोला थाना रामनगर घटना के साथ फरार था, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक एमपी १८ ई ९६३२ को जब्त किया जाकर आरोपी को ४ जनवरी की सुबह ११ बजे रामनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बी एन प्रजापति एवं पुलिस स्टाफ शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...