https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु एमबी पॉवर ने दी 5 लाख की सहयोग राशि

अनूपपुर। अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जाना है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को विश्व स्तर में पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु यहां की संस्कृति, प्रकृति एवं कला से आमजनों को अवगत कराने हेतु कार्यक्र आयोजित किए जाएगे। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनों का बढ़-चढ़ कर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में एम.बी. पॉवर ने 5 लाख रूपए का चेक अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु प्रदान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...