https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 18 जनवरी 2020

जपं अध्यक्ष व सदस्यों ने विधायक पर मानसिक प्रताडऩा और नीचा दिखाने का लगाया आरोप

अनूपपुर अनूपपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह सहित सदस्यों ने कोतमा विधायक पर मानसिक प्रताडऩा और नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें अध्यक्ष सहित सदस्यों ने कोतमा विधायक सुनील सराफ पर आरोप लगाते हुए बताया है कि विधायक द्वारा जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराए गए निर्माण कार्यो पर जिसके मूल्यांकन सीसी जारी होने के बाद भी आए दिन मानसिक रूप से परेशान करने के उद्देश्य से एवं अधिकारियों से नीचा दिखाने की मंशा से परेशान कर रहे हैं। वहीं उनका आरोप है कि जब से निर्वाचित हुए हैं तब से सभी अपने ही पार्टी के नेताओं पर मामला पंजीबद्ध कराने के साथ सभी जनप्रतिनिधियों के कार्यो पर हस्तक्षेप कर रहे हैं। यहीं नहीं ग्राम पंचायत के कार्यो पर कमीशनबाजी एवं हस्तक्षेप किया जा रहा है। और जबरन ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में दवाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं, नहीं मानने पर दवाब बनाकर पंजीबद्ध कराना आम बात हो गया है। जिले के आला अधिकारियों द्वारा विधायक के कहने पर नियम विरूद्ध जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों के उपर कार्रवाई करवाया जा रहा है। जिससे हम सभी जनप्रतिनिधि बहुत आहत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...