https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

बापू के जीवन पर केंद्रित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन

अनूपपुर गांधीजी की साद्र्धषती के अवसर पर जिला स्तरीय महाविद्यालीन प्रश्नमंच प्रतियोगिता 21 जनवरी को की गई। प्रतियोगिता गांधीजी के जीवन पर आधारित विविध प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गये और विद्यार्थियों ने उत्तर दिये जिसमें प्रथम शा.महावि.जैतहरी से शिवम अग्रवाल, ललिता राठौर, चाँदनी बानो,द्वितीय महावि.राजनगर की रवीना परवीन, मुष्कान मिश्रा,प्रियंका एवं तृतीय महावि. पुष्पराजगढ़ से प्रियंका सारिवान,मनीषा परस्ते,गीतांजली मसराम ने अर्जित किये। संचालक डॉ. आकांक्षा राठौर व विनोद कुमार कोल रहे। इसके पूर्व शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डॉ.परमानंद तिवारी के ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रश्नमंच प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ.के.जे.संत, तरन्नुम सरवत, शाहबाज खान,नितिका सिंह, प्रियंका अग्रवाल,डॉ. देवेन्द्र बागरी सहित समस्त स्टॉफ  उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...