https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

खरीदी के बाद भी अमलाई पयारी नं.01 के खुले परिसर पर पड़ी हजारो क्विंटल धान

परिवहन कर्ता पर समय पर धान का परिवहन नही करने बनी समस्या

अनूपपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमलाई पयारी नं.1 में धान उपार्जन की अंतिम तिथि 20 जनवरी को समाप्त होने के बाद भी विभाग लगातार लापरवाही दिखा रहा है, उपार्जन केन्द्र परिसर में 24 जनवरी तक धान का परिवहन नही होने के कारण लगभग 10 हजार क्विंटल धान सहकारी समिति के परिसर में खुले आसमान के नीचे रखी है। अमलाई पयारी नं. 1 में लैम्पस प्रबंधक नफीस अहमद ने बताया की धान उपार्जन में इस बार 355 किसानो की धान खरीदी की गई है,धान खरीदी की तिथि समाप्त हो जाने के 4 दिन बाद तक धान परिवहन नही होने के कारण हजारो क्विंटल धान समिति परिसर के खुले मैदान में रखी हुई है, रात के समय जहां धान चोरी की अशंका बनी रहती है, वहीं परिसर में बांउड्रीवॉल नही होने से सुरक्षा नही हो पा रही है। उच्चाधिकारियों से लगातार खुले परिसर में रखी हजारो क्विंटल धान का परिवहन किए जाने का कई बार निवेदन भी किया गया, लेकिन अब तक धान का परिवहन नही कराया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...