https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 29 जनवरी 2020

नवविवाहिता का फांसी के फंदे लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर बिजुरी थाना अंतर्गत गोपाल मार्केट निवासी 23 वर्षीय सिवानी त्रिपाठी पति सत्यजीत त्रिपाठी का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने घटना की सूचना बिजुरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने फांसी लगाने के कारण अज्ञात बताए हैं। एसडीओपी कोतमा एसएन प्रसाद ने बताया कि घटना दोपहर 3 बजे के बीच की बताई जाती है। सिवानी की शादी अप्रैल 2019 में सत्यजीत के साथ हुई थी। सत्यजीत गोपाल मार्केट में किराया के मकान में निवास करता है। मौत की जांच में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...