https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

महिला की कुएं में डूबने से मौत

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगवां के पटपरिया टोला में निवास करने वाली 35 वर्षीय महिला सीता कोल पति रोहित कोल की कुएं में गिरने से 16 जनवरी को मौत हो गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने पुलिस को दी, जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनो ने बताया की महिला 15 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित सार्वजनिक कुएं में नहाने व कपड़े धोने गई थी। घर वापस नही आने परिजनो ने तलाश की लेकिन महिला कहीं पता नही चल सका। 16 जनवरी को भी लगातार परिजनो खोजबीन करते रहे। दोपहर लगभग 11 बजे कुएं में शव तैरते देखा गया,जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...