https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 31 जनवरी 2020

मेडिकल,वानिकी एवं उद्यानिकी महाविद्यालय हेतु भूखंड उपलब्ध कराने का अनुरोध

इंगॉराजविवि में कुलपति ने मुख्यमत्री का किया स्वागत
अमरकटंक/अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकटंक में आयोजित तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव 2020 के शुभारंभ में शुक्रवार 31 जनवरी को मुख्यमत्री कमलनाथ इंगाराजविवि पहुंचे। जहां मुख्यमत्री का स्वागत कुलपति प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शिष्टाचार बैठक में कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के उद्देश्यो से अवगत कराते हुए विश्वविद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं पर चर्चा की।
कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर के आस पास स्थित ग्रामों के ग्रामीणो तथा विश्वविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं समाधान हेतु प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज खोलने में भूमी सम्बधित समस्याओ की जानकारी दी। उन्होने विश्वविद्यालय परिसर के समीप स्थित जमीन पर मेडिकल कॉलेज,वानिकी संस्थान एवं उद्यानिकी महाविद्यालय हेतु भूखंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण सकारात्मक रहा। इस अवसर पर कुलसचिव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...