https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में जागरूकता रैली का आयोजन

अनूपपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की जन स्वच्छता की रैली निकाल कर स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बौद्धिक सत्र में ग्राम पंचायत परसवार के सरपंच मौली बैगा,पंच सुखी लाल यादव, डॉ.माया एवं प्राचार्य परमानंद तिवारी ने छात्रों को शिविर के माध्यम से व्यक्तित्व विकास  एवं आत्म संयम  से सफलता प्राप्त करने के मंत्र को समझाया तथा सरपंच से  गांव को गोद लेने की सहमति भी ली। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडे रहे। महाविद्यालय के प्राध्यापक संगीता बासरानी, अमित भूषण द्विवेदी,विनोद कुमार कोल, सुश्री पूनम धांडे, तरन्नुम शरबत,डॉ.मुकेश कुमार मिश्रा तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...