अनूपपुर।
युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव मंयक त्रिपाठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है
कि म.प्र. महिलाओं, बेटियों
पर बलात्कार, शोषण, अत्याचार के मामले
पर प्रथम पंक्ति पर पहुॅच चुका है। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश
का मामा बना घूम रहा है, बेटी
पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करता है। लाडली लक्ष्मी योजना का ढोंग रचा रहा है। वहीं
दूसरी तरफ महिलाओं पर हर रोज अत्याचार और बलात्कार की घटनाए बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री अब प्रदेशवासियों से झूठ बोलना बंद कीजिए। शिवराज सरकार में महिला
सुरक्षा कानून की बात की जाती है। राजधानी में हबीबगंज स्टेशन में दिन दहाड़े
गेंगरेप की घटनाए हो गई। सबसे अधिक महिला उत्पीडऩ राजधानी मे हो रही है। हमारे
मुख्यमंत्री सो रहे है। मुख्यमंत्री जब अपने लोकनिर्माण मंत्री की बहु की
आत्महत्या पर उनके परिजनों को न्याय नहीं दिला पाए। उनके मंत्री यथावत अपनें पदों
पर बने हुए है। मुख्यमंत्री के मंत्रियों के घर पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा
है। उन्हें इंसाफ के लिए नेता प्रतिपक्ष का साथ लेना पड़ा। तो आम जनता आम महिलाओं, बहु, बेटियों, का प्रदेश में क्या
हाल होगा। इसलिए लगातार प्रदेश में बलात्कार,
शोषण अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है। जो महिलाओं को सुरक्षा
एवं सम्मान नहीं दे सकता वह प्रदेश को अब कैसे चला सकता है। प्रीति रघुवंशी को सही
न्याय तब मिलेगा जब मुख्यमंत्री एवं अत्याचारी मंत्री को भाजपा सरकार को 2018 में
जनता सत्ता से उखाड़ फेकेगी। महिलाओं के सम्मान में एवं प्रीति रघुवंशी को सच्चा
न्याय दिलानें कांग्रेस पार्टी अब मैदान में आ चुकी है। शिवराज सरकार का अंत अब तय
है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लायंस क्लब अनूपपुर टाउन अध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र सिंह , सचिव अन्नपूर्णा शर्मा मनोनीत
शपथ ग्रहण समारोह में दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, नए सदस्यों शामिल अनूपपुर। वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी विस्तार के साथ नए अध्यक्ष लायन...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें