https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

एएसआई मंगला एवं प्रधान आरक्षक अरविंद को पुलिस अधीक्षक ने किया लाईन अटैच



मामला गांजा के आरोपी के घर में दबिश देकर की ५० हजार की लूट का

अनूपपुरथाना भालूमाडा में गांजा मामले में पुलिस अधीक्षक हितेन्द्र चौधरी ने एएसआई मंगला दुबे एवं प्रधान आरक्षक अरविंद राय को लाईन अटैच किया गया। मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने देते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के दौरान भालूमाडा थाना में पदस्थ एएसआई मंगला दुबे एवं प्रधान आरक्षक अरविंद राय द्वारा एक दूसरे की शिकायत की रिर्पोट रोजनामचा में दर्ज की जाती थी, जिस पर दोनो के खिलाफ प्राथमिक जांच पूरी कर विभागीय जांच की जा रही है जिस पर दोनो अधिकारियो को लाईन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही ४ अप्रैल को रात्रि गश्त के दौरान भालूमाडा पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर कार से १५ किलो गांजा सहित २ लाख ३६ हजार रूपए नगद जब्त किए थे, जिसके बाद टीम बनाकर शहडोल जिले के ब्यौहारी, पपौंध व देवलोंद थाना भेजा गया था, जहां पर एएसआई मंगला दुबे द्वारा आरोपी के घर में उसकी बेटी की शादी के लिए अलमारी में रखे ५० हजार रूपए लूट लेने के आरोप की शिकायत पर जांच की जा रही है। जिस संबंध में दोनो अधिकारियो को दोषी पाते ही निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...