https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

आश्रम पर दो घंटे तक पथराव, कार सहित अन्य सामग्रियां हुई क्षतिग्रस्त

आश्रम संचालक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, जांच में पुलिस
अनूपपुर राजेन्द्रग्राम-अमरकंटक मार्ग पर उमनिया गांव स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम पर शनिवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरबाजी कर आश्रम परिसर में लगी कार सहित सोलर प्लेट व अन्य सामग्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जहां घटना की सूचना आश्रम प्रबंधक ने राजेन्द्रग्राम थाने को दी। पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि शनिवार 7 अप्रैल की रात 11 बजे के आसपास बाइक पर सवार कुछ लोगों ने आश्रम पर पत्थरबाजी करते हुए आसपास के चीजों को नुकसान पहुंचाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। आश्रम में रहने वाले ५८ वर्षीय अवधूत राजेश राम बाबा पिता अवधूत भगवान राम  ने 100 डायल वाहन को सूचना दी। 100 डायल वाहन के कुछ देर पर पहुंचने से पूर्व अज्ञात शरारती तत्व मौके से भाग निकले। बताया जाता है कि बाबा अवधूत राजेश राम उमनिया में पिछले15 वर्षो से आश्रम में रह रहे है। इस आश्रम में परिक्रमा वासियों का भी आना जाना लगा रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...