https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 अप्रैल 2018

किसान मेले में 15 किसान हुए सम्मानित

अनूपपुर। मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में सांसद ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने अन्नदाता के पक्ष में आवश्यकता पडने पर सदैव पक्ष लिया है। जब तक अन्नदाता खुश नहीं होगा तब तक देश में खुशहाली संभव नही है। इसी सोच के साथ फसलो के उर्पाजन की व्यवस्था, ब्याज, ऋण में माफ, शून्य प्रशित व्याज पर फसल ऋण, फसल बीमा जैसे निर्णय लिए गए। किसान मेले के माध्यम से जिले के 6402 किसानों को 6 करोड 27 लाख रूपए का खातों में अंतरण किया गया।  किसान मेले में जिले के उन्नत 15 किसानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें तेजन सिंह, जय करण  ग्राम पडौर, अर्जुन लाल ग्राम शिकारपुर, बालकरण केवट ग्राम पथरौडी, सुरेश तिवारी ग्राम ठोडहा, राम कृपाल पटेल मौही, रोहित कुमार कछराटोला शामिल हैं।  इस अवसर पर अभिनव प्रयास स्ट्रा-वेरी, फ्रेंच बीन एवं मटर के उन्नत बीज से किसानों को हुए लाभ पर आधारित वीडियो फिल्म सम्पादन बीजू थामस द्वारा किया गया है। मेले में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अमले ने किसानों की समस्याओं का निदान किया। जिला स्तरीय किसान मेले में विभिन्न विकास विभागों जिसमें कृषि विभाग, जन सम्पर्क विभाग, आजीविका परियोजना, पशुपालन द्वारा छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में सरकार की नीतियों, निर्णयों तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लायंस क्लब अनूपपुर टाउन अध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र सिंह , सचिव अन्नपूर्णा शर्मा मनोनीत

शपथ ग्रहण समारोह में दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, नए सदस्यों शामिल  अनूपपुर। वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी विस्तार के साथ नए अध्यक्ष लायन...