https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 जनवरी 2020

स्वयं सेवी संस्थाओं ने कायाकल्प को लेकर किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

अनूपपुर प्रदेश सरकार द्वारा कायाकल्प के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं एवं सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पतांजलि योग समिति, महिला योग समिति, युवा कुमारी, भारत स्वाभिमान की जिला इकाई द्वारा 09 जनवरी को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात्  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने हेतु और प्रयास करने के संबंध में सुझाव दिया। इन संस्थाओं ने जिला चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई, परिसर के अंदर बन रहे गार्डन एवं अन्य निर्माण कार्यो पर प्रसन्नता जाहिर की।
जिला चिकित्सालय परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था बाहर करने पर तथा स्टाफ एवं मरीजों को मिल रही सुविधा की सराहना की। निरीक्षण के दौरान डॉ.आर.पी. श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ.एस.सी.राय,जे.पी.एन. शर्मा जिला प्रभारी, मनोज कुमार मिश्रा, सतीष कुमार केशरवानी जिला प्रभारी महिला पतांजलि, सुधा मालवीय, रंजना सिंह, स्टाफ नर्स एवं चिकित्सीय स्टाफ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...