https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 5 जनवरी 2020

धान खरीदी केन्द्र वेंकटनगर का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, लगाई फटकार

अनूपपुर  वेंकटनगर धान केन्द्र में किसानो को धान बेचने में आ रही लगातार परेशानियों के बाद 5 जनवरी को विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां पानी में रखी धान को देखते हुए खरीदी केन्द्र के प्रभारी और प्रबंधक को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार वेंकटनगर धान खरीदी केन्द्र में व्यापारी बने किसानो की धान पहले खरीदने के आरोप किसानो ने लगाए थे। जिसके बाद मौसम में आए परिवर्तन और लगातार तीन दिनो तक बारिश होने के कारण केन्द्र तक धान लेकर पहुंचे किसानो की धान की सुरक्षा के कोई इंतजाम तक नही थे। जिसकी शिकायत विधायक पुष्पराजगढ़ से भी की गई थी। विधायक ने किसानो को आश्वस्त किया है जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर व्यवस्था बनाया जाएगा। जिससे वे अपनी धान की फसल सही समय में पर बेच सकेगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...