https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

कार्यों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने एडीओ को किया निलंबित

अनूपपुर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्वसहायता भवन में 27 दिसम्बर 19 को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हितग्राहीमूलक एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में एडीओ आर.के.सिदार अनुपस्थित रहने तथा बिना किसी सूचना के अपने कत्र्तव्य में लगातार अनुपस्थित रहने पर शुक्रवार को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन में कहा गया कि एडीओ आर.के.सिदार शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं हितग्राहीमूलक एवं सीएम हेल्पलाईन के निराकरण कार्यों में तथा सेक्टर पटना के कार्य प्रभावित होने में घोर लापरवाही बरतने पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी तथा प्रभारी पंचायत समन्वयक अधिकारी सेक्टर पटना आर.के.सिदार को म.प्र. सिविल सेवा ( वर्गीकरण,नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला पंचायत अनूपपुर नियत किया गया है। इस दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...