https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 11 जनवरी 2020

सामूहिक सूर्य नमस्कार का12 जनवरी को 9 बजे से पॉलीटेक्निक कॉलेज में

अनूपपुर। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस व युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर के मैदान में प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को जिले के सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित किया जाएगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जाएगा।  
अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रात: 8:30 तक प्रतिभागी मैदान में एकत्र होंगे एवं सूर्य नमस्कार हेतु पंक्तिबद्ध होंगे। प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रगीत, वंदेमातरम् व म.प्र. गान का सामूहिक गायन किया जाएगा, तत्पश्चात् रेडियो के माध्यम से सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम आयोजित किया जाएगा। प्रात: 10:30 से 10:45 बजे तक आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम समापन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...