https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 6 मार्च 2018

यातायात विभाग ने ५० वाहनो पर की चलानी कार्यवाही

अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा कोतमा नगर में लगातार दो दिनो तक अभियान चलाकर वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गई। दो दिनो तक चली इस कार्यवाही में यातायात प्रभारी बिजेन्द्र मिश्रा ने बस स्टैण्ड कोतमा के पास दो एवं चार पहिया वाहनो के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जहां यातायात नियमो के पालन करने, हेलमेट का उपयोग न करने, बिना दस्तावेजो के वाहन चलाने सहित नशे में वाहन चलाए जाने वाले वाहन चालको के खिलाफ जांच करते हुए 50 वाहनो से २५ हजार रूपए का सम्मन शुल्क जमा करवाया गया। इस अभियान के तहत जिला यातायात प्रभारी बिजेन्द्र मिश्रा द्वारा सभी वाहन चालको से यातायात नियमो के पालन करने सहित स्वयं की सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश दी गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नहाने नदी में कूदा युवक गहरे पानी में हुआ लापता, एसडीईआरएफ की टीम कल पुन: करेंगी खोजबीन

जीजी- साले नदी में नहाने आये थे, कुछ दिन पूर्व ससुराल आया था युवक अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौह...